{"_id":"114-70602","slug":"Bageshwar-70602-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण
Bageshwar
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने दौफाड़ नाकुरी क्षेत्र का दौरा कर वहां विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने यहां पंचायत चुनाव के पोलिंग बूथों को भी देखा।
जिलाधिकारी ने भाटनीकोट में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका से नियमित शैक्षिक कार्यक्रम और मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने करुली में भी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने फर्श और छत की मरम्मत कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान कार्यकत्री को नियमित रूप से बच्चों को पोषाहार वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की स्टॉक पंजिका और मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली। उन्होंने बालीघाट-दोफाड़ मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। निर्धारित अवधि से एक साल बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी है। जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को शेष काम जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल का भी निर्माण शीघ्र कराया जाना चाहिए। चौंरा मे उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां की पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजकीय हाईस्कूल छाती में औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि विद्यालय में चारों नवनिर्मित बाथरूम ठीक हालत में नहीं हैं। डीएम ने निर्माण ऐजेंसी के माध्यम से इन्हें ठीक करवाने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। उन्हाेंने यहां बच्चों से कुछ प्रश्न भी पूछे। बाद में उन्होंने बनलेख में अस्पताल को देखा।