{"_id":"114-68921","slug":"Bageshwar-68921-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने अधिशासी अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने अधिशासी अभियंता को घेरा
Bageshwar
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा का घेराव किया और पेयजल व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने दो माह के भीतर इसे ठीक करने का आश्वासन दिया।
घेराव को पहुंचीं मंडलसेरा की महिलाओं का कहना था कि दो माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुन नहीं रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल की इस लाइन में कनेक्शन अधिक हो गए हैं। कुछ लोग खेतों की सिंचाई के लिए भी इस पानी का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। समस्या के नियमित निदान के लिए एक नई पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। दो माह में यह काम हो जाएगा। तभी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। घेराव करने वालों में हंसी नेगी,दीपा भैसोड़ा, मुन्नी देवी, भावना देवी, दुर्गा देवी, प्रेमा कर्म्याल, सरस्वती देवी आदि शामिल थीं।