फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लकड़ी टाल में शवदाह के लिए लकड़ियों का अभाव

लकड़ी टाल में शवदाह के लिए लकड़ियों का अभाव

Wed, 26 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी टाल में शवदाह के लिए लकड़ियों का अभाव

विज्ञापन
बागेश्वर। वन निगम के लकड़ी टाल में शव दाह के लिए लकड़ियों का अभाव बना हुआ है। हालत यह है कि शवदाह के लिए ग्रामीण खुद ही जंगलों से लकड़ी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए टाल में लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। शवदाह के लिए बनलेख से बागेेश्वर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को जब वह शवदाह के लिए बागेश्वर पहुंचे तो उन्हें लकड़ी टाल में लकड़ियां नहीं मिल सकीं। बाद में वन निगम के कर्मचारियों ने बड़े-बड़े गिल्टे दिखाते हुए कहा कि यही हैं, इन्हें ले जा सकते हैं तो ले जाएं। परेशान ग्रामीणों ने बड़े गिल्टों को खुद ही काटकर शवदाह के लायक बनाया। परेशान ग्रामीणों ने वहां तैनात वन निगम कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। इधर वन निगम के अधिकारियों ने बताया कि वृहस्पतिवार तक दो ट्रक लकड़ियां आने वाली हैं। उसके बाद कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed