{"_id":"5c72e56fbdec22738f520847","slug":"81551033711-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमन है उनको जो अपनी जान दे गए....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमन है उनको जो अपनी जान दे गए....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रकटेश्वर सृजन मंच ने रविवार को पुलवामा शहीदों की स्मृति में काव्य गोष्ठी आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारत सरकार से आतंक के आका पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की।
डा.केएस रावत ने अपनी रचना के माध्यम से कहा, सीना ताने आ रही है सेना हिंदोस्तां की, औकात बता देंगे भिखमंगे पाकिस्तान की। डॉ राजीव जोशी ने कहा, कब तलक तुम यूं सजाकर अब रखोगे तीर को, दिल में ही कब तक दबाकर तुम रखोगे पीर को। दीप पांडेय ने कहा बाट के अनजान बटोही आ जरा पहचान कर लें, एक ही मंजिल हमारी, राह को आसान कर लें। डॉ केवलानंद कांडपाल ने कहा हम वीर जवानों ने मन में यह ठानी है, लाहौर तक खदेड़ कर तुमको हम होली वहीं मना लेंगे। डॉ हेम दुबे ने कहा नमन है उनको जान अपनी जो दे गए, जहां में वे अमर शहीद हो गए। विनोद प्रकाश ने अपनी रचना में कहा अबकी बार लौटा तो अपनी फूल सी नाजुक बेटी के लिए, ले आऊंगा ढेर सारे खिलौने। काव्य गोष्ठी में प्रशांत अवधूत, डॉ गोपाल कृष्ण जोशी, किशन सिंह मलड़ा, जगदीश दफौटी, वंशीधर जोशी, गोपाल बोरा, गणेश दत्त पांडे, डाँ जितेंद्र तिवारी, नारायण सिंह, सुरेश जोशी, मान सिंह कोरंगा, माधवी गढ़िया, राम सिंह राणा, प्रकाश कनवाल आदि ने भी काव्यपाठ कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।