फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर जिला बसपा की देन: दीप चंद्र

बागेश्वर जिला बसपा की देन: दीप चंद्र

Wed, 14 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिला बसपा की देन: दीप चंद्र
बागेश्वर। बसपा के निकाय चुनाव प्रत्याशी दीपचंद्र ने मंगलवार से मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया है। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बागेश्वर जिला, कपकोट तहसील का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री बहन मायावती ने किया था। बागेश्वर की जनता ने इस बार पालिकाध्यक्ष की सीट जिताकर बहन मायावती को रिटर्न गिफ्ट देना चाहिए।
विज्ञापन


मंडलसेरा, बिलौना, नदीगांव आदि क्षेत्रों का भ्रमण कया। कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने बागेश्वर के विकास के नाम पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। मंडलसेरा, बिलौना, नदीगांव सहित कठायतबाड़ा आदि स्थानों में विकास नहीं हो सका है। कहा कि बागेश्वर में रोपवे, कृत्रिम झील का निर्माण, शहर में फ्री वाइफाइ, आइएएस अकादमी का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में बरसाती पानी के निकास के ठोस इंतजाम किए जाएंगे। भ्रमण में उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष किशन लाल विश्वकर्मा, बसंत कुमार, नगर अध्यक्ष भाष्कर टम्टा, छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्द्धन, मनीष कुमार, ऋतु, पुष्पा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed