फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शिवालयों में भक्तों का सैलाब, हर ओर भोले का जयघोष
विज्ञापन

हर ओर भोले का जयकारा
अल्मोड़ा और बागेश्वर में महाशिवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलार्पण

ऊं नम: शिवाय, बम-बम भोले आदि उद्घोषों से सोमवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर के शिवालय गूंज उठे। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े दिखाई दिए।
अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में पूजा अर्चना के लिए सुबह से भी भक्तों का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार के सुख शांति की कामना की। वहीं बागेश्वर के पौराणिक बागनाथ धाम में भी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन


-------------
अल्मोड़ा/भिकियासैंण
अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वरधाम, देवस्थल, पातालदेवी, विश्वनाथ, बेतालेश्वर, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर, खगमरा, कपिलेश्वर आदि शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया। जागेश्वर में भक्तों की अधिक भीड़ रही। शिवालयों में भजन कीर्तन भी हुए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, गंगाजल आदि चढ़ाया। साथ ही चंदन, बेलपत्र आदि अर्पित किए। सत्तेश्वर महादेव मंदिर छानी में शिवरात्रि का मेला लगा। मेले में अलई, छानी, सुपई, कुंज रतौड़ा, देवड़ा, बमन तिलाडी, पांडेतोली समेत कई गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बागेश्वर
बागेश्वर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाई गई। पौराणिक बागनाथ मंदिर में सैलाब ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने ऊं नम: शिवाय के जाप के साथ भगवान बागनाथ का जलाभिषेक किया।
सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई। कालभैरवनाथ और बाणेश्वर भगवान समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए मन्नत मांगी। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन रावल और पंडित हेम चंद्र जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर में खीर का प्रसाद बांटा गया। नीलेश्वर की पहाड़ी पर स्थित महादेव के मंदिर में लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी।
-
कपकोट
कपकोट तहसील के शिव मंदिर, तप्तकुंड (सोंग) शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ कलशयात्रा निकाली। इसमें शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
-
कांडा
कांडा के गोपेश्वर महादेव मंदिर धपोलासेरा और रावतसेरा के टोपेश्वर महादेव मंदिर में जलार्पण करने वालों की सुबह से ही भीड़ लग गई। दुग नाकुरी के मोहली स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़भाड़ रही।
--
बैजनाथ में पांच हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ शिवालय सहित क्षेत्र के सभी शिवालय दिन भर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे। बैजनाथ धाम में पांच हजार से अधिक शिव पार्वती के भक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। सुबह पांच बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा प्रकटेश्वर, दिव्येश्वरी मंदिर, प्रकटेश्वर, कार्तिकेश्वर, जौसर महादेव, पिंगलेश्वर, कपिलेश्वर, चक्रवृतेश्वर आदि शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। ब्यूरो
-
जैंती
जैंती तहसील के अंतर्गत पावनेश्वर धाम पुभाऊं, चित्रेश्वर महादेव, टंकेश्वर महादेव, विष्णु मंदिर डोल, ऊंटेश्वर महादेव कनरा, एडाद्यो आदि मंदिरों में शिवरात्रि का मेला लगा। पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
-
सोमेश्वर
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर सोमेश्वर में तड़के से ही भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बाजार क्षेत्र में लगे मेले में स्थानीय व्यापारियों के अलावा बाहर से आए व्यापारियों ने दुकानें सजा रखी थी। शाम को मंदिर समिति ने सोमेश्वर कस्बे में भगवान शंकर-पार्वती की झांकी निकाली। इधर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने सोमश्वर बाजार में शिवरात्रि के मौके पर रैली निकाली।

कांवड़ियों का नगर में पहुंचने पर स्वागत किया
अल्मोड़ा। हरिद्वार से कांवर लेकर अल्मोड़ा पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता रोहित कुमार, नरेश समेत अन्य सात कार्यकर्ताओं का दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला मंत्री अमन टकवाल, नगर महामंत्री लक्की पवार, नगर मंत्री नितिन कुमार, गौतम कुमार, मोहित कुंवर, नगर उपाध्यक्ष विक्की मेहरा, प्रखंड अध्यक्ष मोहित कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, अभय शैली आदि शामिल हैं।
-
खूब बिके तरुड़ और बेर
महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर लोग व्रत रखते हैं। तरुड़ को कंदमूल फल माना जाता है। इसे पानी में उबालने के बाद घी में भूनकर खाया जाता है। लोग बेर बागनाथ जी को अर्पित करने के बाद खाते हैं। इन दोनों की यहां जमकर बिक्री हुई। बाजार में तरुड़ 80 रुपया प्रति किलो जबकि 40 रुपया प्रति किलो बिके। दोनों फलों की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की।

---
रानीखेत/द्वाराहाट
रानीखेत के पंचेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। इस बीच हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़िये भी पहुंचे। मंदिर समिति ने गंगाजल और बेलपत्री की व्यवस्था की थी। चिलियानौला के प्राचीन शिवमंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लंबी कतार में खड़े रहे। मेला समिति के लोग सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। कुंपूर लालकुर्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। द्वाराहाट के विभिन्न मंदिरों में भी जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ।


04 बीजीएस 03पी: से 07पी: बागेश्वर में महाशिवरात्रि पर पूजा पाठ करते श्रद्धालु।
05जीआरडी 01पी बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करते शिव पार्वती भक्त
05जीआरडी 02पी बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करते शिव पार्वती भक्त
04एएलएम08पी/09पी/10पी)
04एएलएम12पी, 13पी, 14पी
फोटो: 04 आरकेटी 01पी: चिलियानौला शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed