{"_id":"5b65e5c44f1c1bf6548b6bae","slug":"71533404612-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत छात्र प्रतियागिताओं का कार्यक्रम निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत छात्र प्रतियागिताओं का कार्यक्रम निर्धारित
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार, संवर्द्धन, संरक्षण और संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष होने वाली संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिला संयोजक राइंका के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी के अनुसार इस वर्ष ब्लाक स्तर पर छह और सात सितबंर, जिला स्तर पर 12 और 13 सितंबर, राज्य स्तर पर 19 और 20 सितंबर जबकि अखिल भारतीय स्तर पर 22 और 23 सितंबर को प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया बागेश्वर,कपकोट और गरुड़ के लिए क्रमश: राजेश आगरी प्रवक्ता राइंका बागेश्वर, डॉ. ललित तिवारी सहायक अध्यापक राइंका बघर, मदन मोहन पांडे प्रवक्ता राइंका सिरकोट को खंड संयोजक नामित किया गया है। उमावि पंतक्वैराली प्रतियोगिता के जिला सह संयोजक नामित किया गया है। बताया कि ब्लाक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिला और जिले से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय छह संस्कृत प्रतियोगिताओं में संस्कृत नाटक, समूह गान, नृत्य, वाद, विवाद, आशुभाषण और श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ष चार संस्कृत प्रतियोगिताओं में संस्कृत नाटक, समूहगान, नृत्य, वाद-विवाद वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिताएं अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होंगी।