फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कार के भीतर हुई गर्भवती की डिलीवरी

कार के भीतर हुई गर्भवती की डिलीवरी

Sat, 14 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कार के भीतर हुई गर्भवती की डिलीवरी

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सक की चूक और प्रसूता के परिजनों की लापरवाही से अजीब स्थिति पैदा हो गई। प्रसव पीड़ा तेज होने के बाद घर से रवाना हुई प्रसूता ने अस्पताल पहुुंचने से पहले ही कार के भीतर बच्चे को जन्म दे दिया। सकुशल डिलीवरी के बाद परिजनों और चिकित्सक ने राहत की सांस ली।


शनिवार शाम साढ़े पांच बजे मंडलसेरा निवासी सीमा (34) पत्नी विजय कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद परिजन निजी वाहन में गर्भवती सीमा को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। अभी वे अस्पताल के गेट पर ही पहुंचे थे कि प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इसी बीच महिला ने कार के भीतर ही एक बेटे को जन्म दे दिया। मामले का पता चलते ही अस्पताल से चिकित्सक और स्टाफ मौके पर पहुंचे। कार में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा और बच्चा की हालत ठीक है। बता दें कि गर्भवती महिला इससे पहले दोपहर के वक्त अस्पताल में जांच के लिए आई थी। तब चिकित्सक ने रविवार की डेट दी थी। हालांकि उन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह भी दी थी। यहां प्रसव के समय को लेकर चिकित्सक की चूक सामने आई। वहीं, परिजनों ने भी लापरवाही बरती और चिकित्सक की सलाह को नजर अंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed