{"_id":"5b4b91214f1c1b43748b4fda","slug":"61531679009-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत के बाद गंदे पानी ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत के बाद गंदे पानी ने बढ़ाई मुश्किल
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बारिश के बाद सरयू में सिल्ट आने से पेयजल समस्या और गहरा गई है। क्षेत्रवासी पहले ही पेयजल किल्लत से परेशान थे। अब गंदे पानी की आपूर्ति से मुश्किल और बढ़ गई है।
रविवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में काफी मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। इससे पानी की किल्लत का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात नहीं मिल पाई। पानी इस कदर मटमैला था कि कपड़े और बर्तन धोने में भी हिचकिचाहट हुई। क्षेत्रवासियों को प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल ढोना पड़ा। श्री नौला धारा, बिलौना धारा, डिग्री कॉलेज रोड धारा के साथ ही हैंडपंपों पर दिनभर पेयजल भरने वालों की कतार लगी रही। जल संस्थान के ईई नंद किशोर ने बताया कि नदी के पानी में ज्यादा सिल्ट होने से मटमैले पानी की आपूर्ति हुई।
क्षतिग्रस्त योजनाओं से गहराई समस्या
कपकोट। बारिश के बाद ब्लॉक में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं से समस्या गहराई है। बारिश से विकास खंड में 10 पेयजल योजनाओं को नुकसान हुआ है। नतीजतन योजनाओं पर निर्भर आबादी को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत का काम चल रहा है लेकिन अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है।