फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चौथी पुण्यतिथि पर याद आए दिवंगत पत्रकार करायत

चौथी पुण्यतिथि पर याद आए दिवंगत पत्रकार करायत

Thu, 26 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
चौथी पुण्यतिथि पर याद आए दिवंगत पत्रकार करायत
बागेश्वर। दिवंगत पत्रकार हरीश करायत को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर भावपूर्वक याद किया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का विषय उत्तराखंड का युवा और उसका भविष्य था। वक्ताओं ने कहा राज्य निर्माण के 16 साल बीतने के बावजूद भी पहाड़ की जवानी और पानी को रोकने के लिए कुछ खास नहीं हुआ हो सका है। युवाओं से दुर्व्यसनों से दूर रहकर स्वावलंबी बनने को कहा गया।
विज्ञापन


प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष चंदन परिहार के संचालन में क्लब सभागार में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि युवा भारत में बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर हताश बैठा है। इससे पहले स्वर्गीय करायत के चित्र पर दीप जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


कवि और साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी ने कुमाऊंनी कविता से गोष्ठी की शुरुआत की। क्लब के सचिव जगदीश उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। गोष्ठी में नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश कृषक, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के सचिव नंदाबल्लभ भट्ट, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, बसपा प्रदेश महामंत्री बसंत कुमार, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी, योगेश्वर कमलेश मेहता, जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, रमेश वृजवासी, रंजीत डसीला आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां क्लब के करायत की विधवा सरस्वती करायत, छोटे भाई मोहन करायत, कोषाध्यक्ष लोकपाल कोरंगा, भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, एडवोकेट दिग्विजय जनौटी, पत्रकार हरीश नगरकोटी, लक्ष्मण सतवाल, महीप पांडे और जुगल किशोर कांडपाल आदि थे।

दिवंगत पत्रकार हरीश करायत की याद में परिसर में विभिन्न प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया गया। पौध वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने दिलाए थे। वहां जिपं सदस्य रवि करायत, रमेश पर्वतीय समेत अनेक लोग शामिल थे।


अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित
बागेश्वर। दिवंगत पत्रकार हरीश करायत की चौथी बरसी पर प्रेस क्लब की ओर से कुल छह लोगों को सम्मानित किया गया। क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिपं सदस्य नंदी भंडारी को स्वर्गीय हरीश करायत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, जिलाधिकारी रंजना को स्वच्छता में राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने, दुलम कपकोट निवासी नंदन सिंह कोरंगा को बच्चों को निशुल्क हॉकी सिखाने पर, साइकिल के जरिए यात्रा करने में विश्व रिकार्ड बनाने वाले गरुड़ निवासी प्रदीप राणा, कवि और साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी और योग को गांव-गांव पहुंचाने के लिए भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष गणेश कांडपाल को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed