{"_id":"59dbb3e94f1c1b97678b4dc2","slug":"61507570665-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह शुरू होगी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह शुरू होगी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का शुभारंभ इसी माह होगा। डीएम रंजना ने बताया कि गंगोत्री धाम, बदरीनाथ धाम, नानकमत्ता, रीठासाहिब, कलियर शरीफ (हरिद्वार), ताड़केश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रुद्रप्रयाग), जागेश्वर, गैराडगोलू, बैजनाथ और गंगोलीहाट तीर्थाटन योजना में शामिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। आयकर की श्रेणी में आने वाले इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। जिनके पास विशेष साधन नहीं हैं वही इस योजना के पात्र होंगे। संबंधित व्यक्ति को शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। उन्होंने इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी कार्य दिवस में जिला पर्यटन कार्यालय बागेश्वर में संपर्क कर अपना पंजीकरण कर मेडिकल बनाने जाने की कार्यवाही करने को कहा है।