फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   58 thousand saplings in the district to bring greening on the green fog

जिले में धूमधाम से मनाया हरियाली और खुशहाली का प्रतीक हरेला पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
58 thousand saplings in the district to bring greening on the green fog
कलक्ट्रेट की भूमि में पौधा लगाती जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और अन्य। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हरेले पर्व पर जिले में कई स्थानों पर पौधे लगाए गए। मान्यता है कि हरेले के दिन लगाए गए पौधे जल्दी उग जाते हैं। हरेला पर्व पर जिले के सभी अधिकारियों, कार्मिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने लगभग 58 हजार पौधे रोपे। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर और महिला उपवन केंद्र में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वहां एडीएम राहुल कुमार गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, तहसीलदार बागेश्वर नवाजीज खलिक, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए अमर सिंह गुंजयाल, जिला अर्थ, संख्याधिकारी देेवेंद्र गोस्वामी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता मनोहर सिंह मर्तोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत आदि थे। जल संरक्षण- संवर्द्धन के लिए जिला स्तर पर गरुड़ गंगा पुनर्जनन अभियान के तहत नौ रिचार्ज जोन बनाए गए हैं। उक्त योजना के लिए नामित नोडल अधिकारियों द्वारा रिचार्ज जोनों में पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कपकोट के विभिन्न विद्यालयों में पौधे रोपे। इधर ग्राम पंचायत गहना में प्रधान सीमा आर्या ने पौधे लगाए। पुलिस लाइन, जीआईसी, मदर लैंड पब्लिक स्कूल बैड़ मझेड़ा, वैली पब्लिक स्कूल में पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली निकालकर जल संरक्षण-संवर्धन के प्रति किया जागरूक
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर के छात्रों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयं सेवकों, ईको क्लब के छात्रों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वृक्ष मित्र किशन सिंह आदि ने पौधे रोपे। वहां प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी, एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी, नवीन जोशी, संजय मसीह, संजय टम्टा, नीलम कार्की आदि थे।

पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अल्मोड़ा। हरेले के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा परिसर में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल और प्रबंधक डा. एसएस पथनी के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। छात्रों ने विद्यालय परिसर और मृग विहार में 150 पौधे रोपे। प्रशासन के सहयोग से होटल एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी, अरुण वर्मा, बद्रीविशाल अग्रवाल, राजेंद्र जोशी, नमन गरुरानी, कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि ने कसारदेवी में 500 देवदार और फलदार पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed