फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   55 patients in 10 bed hospital

10 बेड के अस्पताल में 55 रोगी

Sat, 01 Dec 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sat, 01 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
55 patients in 10 bed hospital
धरमघर के बास्ती में इस तरह जमीन पर लेटाकर हुआ पीड़ितों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला
तहसील मुख्यालय स्थित 10 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को गडेरा गांव से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए कई मरीजों को भर्ती किया गया। शनिवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। अव्यवस्थाओं के चलते डॉक्टरों ने फर्श पर लिटाकर ही मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन


अस्पताल में 12 डाक्टरों के सापेक्ष सिर्फ चार ही डॉक्टर तैनात हैं। एक्सरे तकनीनिशयन न होने से कक्ष में ताला लगा है जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने के लिए जिला अस्पताल से सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट आते हैं। 
विज्ञापन

75 हजार की आबादी वाली कपकोट तहसील बाढ़ भूूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है जबकि भूकंप की दृष्टि से यह जोन पांच में आती है।

यहां सिर्फ 10 बेड का ही अस्पताल है। शुक्रवार को गडेरा गांव के फूडप्वाइजनिंग 19 पीड़ित यहां पहुंचे शनिवार को यह संख्या बढ़कर 55 तक पहुंच गई। अस्पताल में बेडों की संख्या काफी कम होने के कारण डाक्टरों को एक बेड पर दो-दो तो बाकी मरीजों को जमीन पर लिटाकर उपचार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डाक्टरों के साथ ही जीएनएम के दो और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की काफी कमी है जिस कारण मरीजों के उपचार में दिक्कत हो रही है। अव्यवस्थाओं को ऐसा मंजर है कि सिंटेक्स में पानी चढ़ाने के लिए तक कर्मी नहीं है जिससे शौचालयों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहती है।

एक्सरे मशीन के लिए तकनीशियन तो अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने के पूर्णकालिक रेडियोलॉजिस्ट नही हैं। इस काम के लिए लोगों को 25 से 35 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गढ़िया ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि उनके लिए कंबल तक घरों से लाने से लाने पड़े। उन्होंने लोगों से आपदा प्रभावित क्षेत्र के अस्पताल की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। 


 सीएचसी कपकोट की समस्या संज्ञान में हैं। डॉक्टरों, जीएनएम और चतुर्थश्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने के लिए जिला अस्पताल से हर बृहस्पतिवार को रेडियोलॉजिस्ट को भेजा जा रहा है। - डॉ. जेसी मंडल, मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed