फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   44 Lakhs Forgery

महिला मित्र, उसके पिता, भाई और बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
44 Lakhs Forgery
बागेश्वर/कांडा। जिले के सनगाड़ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र, महिला मित्र के पिता, भाई के साथ ही एक बैंक के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। चारों पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

सनगाड़ निवासी मनीष सिंह महरा ने शनिवार को कांडा थाने में तहरीर देकर कहा कि उसने 44 लाख रुपये अपनी महिला मित्र भकुलिया मोटाहल्दू हल्द्वानी निवासी प्रियंका जोशी के खाते में ट्रांसफर की। यह रकम उसने महिला मित्र को हल्द्वानी में जमीन खरीदने और मकान बनाने के लिए दी लेकिन पैसा लेकर न तो जमीन खरीदी गई न मकान बनाया। अब रकम लौटाने से इनकार किया जा रहा है। तहरीर में कहा कि इस धोखाधड़ी में महिला मित्र के पिता महेश जोशी, भाई पारस जोशी और हल्द्वानी के एक बैंक के प्रबंधक सत्येंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कांडा के थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 506 में केस दर्ज किया गया है। एसपी हिमांशु वर्मा ने कहा कि मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed