{"_id":"59c2ab2b4f1c1b9c688b5897","slug":"41505930027-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी, खंतोली गांवों में तेंदुए का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी, खंतोली गांवों में तेंदुए का आतंक
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के पोखरी व खंतोली गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। इससे पशुपालक दहशत में हैं। जिला पंचायत सदस्य गोपाल राम ने बताया कि शाम होते ही तेंदुआ आबादी के निकट धमक जाता है। दिन के समय भी तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती हैं। तेंदुए द्वारा मवेशियों को निवाला बनाने से पशुपालक भयभीत हैं। पशुपालक अपने मवेशियों को चराने के लिए वनों में जाने से भी कतरा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य ने वन विभाग से आतंक का पर्याय बने तेंदुए से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
कमेड़ीदेवी क्षेत्र के सेरी गांव में तेंदुए ने गोठ में बंधा बहादुर सिंह का एक बैल मार दिया। इस क्षेत्र में पिछले लंबे समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को मार चुका है। बहादुर सिंह ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो