{"_id":"597233714f1c1b4f4f8b488e","slug":"41500656497-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित दिव्यांग को उचित मुआवजे की मांग ने जोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित दिव्यांग को उचित मुआवजे की मांग ने जोर पकड़ा
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डुंगरी निवासी दिव्यांग धन सिंह हरड़िया के मकान को पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से हुई क्षति की भरपाई की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। पुंगर घाटी विकास मंच ने कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल को पत्र देकर प्रभावित को अधिक से अधिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विधायक भौर्याल को लिखे पत्र में पुंगर घाटी विकास मंच के अध्यक्ष राजेश रौतेला और प्रवक्ता हरीश कालाकोटी ने कहा है कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश से डुंगरी गांव निवासी दिव्यांग धन सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। तहसील प्रशासन ने अब उन्हें मुआवजा के तौर पर सिर्फ 5200 रुपये का ही चेक दिया, जिसे प्रभावित ने कम बताकर लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित को 25 हजार रुपये की क्षति हुई है। मंजूर धन से क्षति की भरपाई होनी संभव नहीं है। उन्होंने विधायक से क्षति का नए सिरे से आकलन कराकर उसे पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।