फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   37 Name Repealed in first Day

Bageshwar News: पहले दिन 37 प्रत्याशियों की हुई नाम वापसी

Fri, 11 Jul 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
37 Name Repealed in first Day
जिला पंचायत में एक, ग्राम प्रधान के 19 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
विज्ञापन

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिले में 37 प्रत्याशियों की नाम वापसी हुई। जिला पंचायत में एक, ग्राम प्रधान के 19, क्षेत्र पंचायत सदस्य के नौ और ग्राम पंचायत सदस्य के आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।
आरओ कार्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के नौ, क्षेपं सदस्य पद के दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। गरुड़ विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के सात, क्षेपं सदस्य के छह और ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। कपकोट विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के तीन, क्षेपं सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। आज भी प्रत्याशियों की नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


इनसेट
सूपी में ग्राम प्रधान और क्षेपं निर्विरोध बने
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के सूपी में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को निर्विरोध चुना गया है। ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान के लिए आरक्षित सीट पर गोकुल कुमार को प्रधान चुना। क्षेपं सदस्य के लिए भी देवेंद्र कुमार का चयन सर्वसम्मति से किया गया। ग्रामीणों की एकजुटता के चलते गांव से किसी दूसरी प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया था। ग्रामीण तारा सिंह, यशपाल सिंह,चरण सिंह,कुंवर राम, किशोरी लाल,दिवान राम, खुशाल राम , गोविंद सिंह आदि ने दोनों जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed