फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चुनावी पाठशाला आयोजित करेगा निर्वाचन विभाग

चुनावी पाठशाला आयोजित करेगा निर्वाचन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चुनावी पाठशाला आयोजित करेगा निर्वाचन विभाग

विज्ञापन
बागेश्वर। निर्वाचन विभाग लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए चुनावी पाठशाला आयोजित करेगा। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि मजबूत एवं स्वस्थ लोक तंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है।

नोडल अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि मतदाताओं की अधिक से अधिक जन सहभागिता से ही शत प्रतिशत मतदान संभव होगा। बैठक में नोडल अधिकारी स्वीप अमर सिंह गुंज्याल ने बताया कि जिले में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। मतदान जागरूकता के लिए बीएलओ, आशा व आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्थानीय भाषा में आम जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चुनाव बहिष्कार वाले गांवों में भी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों के दौरान, पंचायती राज विभाग के द्वारा अपने संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के द्वारा अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1950 की जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए कुछ नये तरीकों को भी अपनाया जाय। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, प्रमोद कुमार तथा योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, सीईओ हरीश रावत, डीएसओ अरुण वर्मा, डीएसओ केएन तिवारी, आलोक पांडे, डॉ एचएस धपोला, डीपीआरओ पूनम पाठक मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed