{"_id":"5b27ee514f1c1bc96b8b6d40","slug":"31529343569-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरे पुल में फिर हुआ गड्ढा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरे पुल में फिर हुआ गड्ढा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिंडारी सड़क के आरे गधेरे में पांच साल पहले बने गार्डर पुल पर फिर से गड्ढा हो गया है। गड्ढे को नहीं पाटने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से गड्ढा शीघ्र भरने को कहा है।
लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल खड़े किए थे लेकिन जांच के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। पुल बनने के पहले ही साल पुल के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा हो गया था। लोगों के कहने पर लोनिवि ने तब गड्ढे को पाट दिया था। पुल के लिंटर के बांई ओर अब फिर से बड़ा सा गड्ढा हो गया है। पुल में दिन रात बड़ी संख्या में दो पहिया से लेकर भारी वाहन दौड़ते हैं। बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही से गड्ढा भी चौड़ा होते जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि समय से गड्ढे को नहीं पाटा गया तो पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इसी पुल से होकर कपकोट, दुग नाकुरी तहसील की ओर वाहनों का आना-जाना होता है। इसी सड़क से होकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पिंडारी ग्लेशियर, मुनस्यारी और मिलम ग्लेशियर के सैर सपाटे को भी जाते हैं। कहा कि समय पर गड्ढा नहीं पाटा गया तो क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा जाएगी। इलाकेे में जरूरी वस्तुएं भी नहीं पहुंच पाएंगी।