{"_id":"57c477864f1c1b0d582cb222","slug":"300-children-with-no-water-supply-thirsty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति नहीं होने से 300 बच्चे प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति नहीं होने से 300 बच्चे प्यासे
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट में पीने के पानी की आपूर्ति कई दिनों से ठप पड़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भी पेयजल संस्थान हरकत में नहीं आ सका है। पानी नहीं होने से स्कूल में पढ़ रहे 300 बच्चे प्यासे रह गए हैं। गुस्साएं अभिभावकों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पानी की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष नारायण कपकोटी के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि आदर्श राजकीय प्राइमरी स्कूल में पानी की समस्या पहले से ही बनी है। स्कूल में 300 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के शुभारंभ के मौके पर जिपं अध्यक्ष ने पेयजल संस्थान को पानी की आपूर्ति शीघ्र कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद नलों में पानी की आपूर्ति नही हो रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से बच्चों को कई परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने एसडीएम से पानी की आपूर्ति शीघ्र कराने के लिए पेयजल संस्थान को निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन