{"_id":"5a7cb2894f1c1b92268b90c9","slug":"21518121609-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से 50 हजार का नुकसान
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बहुली के एक मकान में आग लगने से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद पटवारी ने आग लगने से हुई क्षति का निरीक्षण किया। आग के कारण लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
छह फरवरी की रात बहुली के छिड़ियाकनाला निवासी दुर्गा परिहार के भवन के एक कमरे में आग लग गई। आग लगने से फ्रिज, मिक्सी, स्मार्ट फोन, गैस चूल्हा, बर्तन, कपड़े सहित अन्य तमाम घरेलू सामान जल गया। दूसरे कमरे में सो रहे लोगों को आग लगने का पता नहीं चल सका। संयोग से आग दूसरे कमरों में नहीं फैलने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्गा देवी की सूचना पर तल्ला कत्यूर क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रभावित परिवार ने जिला प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।