फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जीआईसी भटखोला की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

जीआईसी भटखोला की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 12 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी भटखोला की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
बागेश्वर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजयुमो खरेही मंडल द्वारा मंडल स्तर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राइंका भटखोला, काफलीगैर, असौं, बोहाला, सैंज, देवलधार और विवेकानंद विद्या मंदिर काफलीगैर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। राइंका भटखोला विजेता और राइंका देवलधार उप विजेता रहा ।
विज्ञापन

विजेता टीम को 1100 रुपये जबकि उप विजेता टीम को 551 रुपये का नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया। विजेता टीम 13 अगस्त को बागेश्वर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपाल रौतेला, जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के महाप्रबंधक टीडी पाठक, मंडल अध्यक्ष बालम बिष्ट, हयात सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहन रावत, महेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed