फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अब पीआरडी के जवानों की नजर से नहीं बच पाएंगे स्नान घाटों को गंदा करने वाले

अब पीआरडी के जवानों की नजर से नहीं बच पाएंगे स्नान घाटों को गंदा करने वाले

Sat, 23 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अब पीआरडी के जवानों की नजर से नहीं बच पाएंगे स्नान घाटों को गंदा करने वाले
बागेश्वर। बुधवार को प्रभारी अधिकारी और उपजिलाधिकारी एसएस राणा के निरीक्षण के बाद नगर पालिका परिषद हरकत में आ गई है। प्रभारी अधिकारी ने पवित्र सरयू के किनारे बने स्नान घाटों में कपड़ा धोने, सुखाने और कूड़ा डालने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए पीआरडी के जवान तैनात कर दिए हैं। पीआरडी जवानों ने घाटों और संगम पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। प्रभारी अधिकारी ने कहा कि जो कोई भी घाटों पर कपड़ा धोते, सुखाते और कूड़ा फेंकते हुए मिलेगा पालिका उससे जुर्माना वसूलने के साथ ही मुकदमा दर्ज भी करेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रभारी अधिकारी और एसडीएम राणा ने बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। एसडीएम ने ईओ को स्नानघाटों और संगम समेत हर हिस्से की सफाई करने के निर्देश दिए थे। प्रभारी अधिकारी ने स्नान घाटों पर नजर रखने के लिए पीआरडी के जवान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed