{"_id":"5b2beb094f1c1bda6e8b9474","slug":"191529604873-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षणार्थी की कार सरयू में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षणार्थी की कार सरयू में गिरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक व्यक्ति केदारेश्वर मैदान में बगैर नंबर आल्टो कार को चलाना सीख रहा था। कार अचानक असंतुलित होकर 10 मीटर नीचे सरयू में जा गिरी। अज्ञात प्रशिक्षार्थी को हल्की चोट आई है। लोगों को मौके पर आते देख वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद कार मालिक ने जेसीबी के जरिए कार को नदी से बाहर निकाला।
मालूम हो कि मैदान में हेलीपैड होने के साथ ही यहां बच्चे खेलते रहते हैं। मैदान में अन्य आयोजन भी होते रहत हैं। मैदान में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने मैदान में वाहन सीखने पर रोक लगा रखी है। बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे वाहन चलाना सीख रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मैदान में वाहन चलाने वालों पर सख्ती से रोक लगाने को कहा है।