{"_id":"5b3123f54f1c1bb0318b8a3a","slug":"171529947125-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों पर खाद्य लाइसेंस की दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों पर खाद्य लाइसेंस की दोहरी मार
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। व्यापारियों पर खाद्य लाइसेंस की दोहरी मार पड़ रही है। व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ ही नगर पालिका से भी लाइसेंस बनवाना पड़ रहा है। इससे कागजी औपचारिकताओं के साथ ही शुल्क की भी दोहरी मार पड़ रही है। इस व्यवस्था से व्यापारियों में नाराजगी है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दोहरी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने बताया कि होटल, ढाबों, मिठाई, परचून की दुकान आदि खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर पालिका से भी लाइसेंस बनाना पड़ रहा है। उन्हें दो विभागों में कागजी औपचारिकता के साथ ही दोहरा शुल्क भी देना पड़ रहा है। उन्होंने दोहरी लाइसेंस व्यवस्था को अनुचित, अन्यायपूर्ण बताया। कहा कि इससे नगर के सौ से अधिक व्यापारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एक ही संस्था से लाइसेंस जारी करने की मांग की है। डीएम ने इस प्रकरण की समीक्षा कर जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है।