{"_id":"5a4e5c814f1c1bce6d8b7db1","slug":"171515084929-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में मनरेगा के कार्यों की प्रगति बेहद धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में मनरेगा के कार्यों की प्रगति बेहद धीमी
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मनरेगा के तहत डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने विकासखंड कपकोट में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ कपकोट को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के भुगतान की कार्यवाही में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने ने बैंक में आधार फीडिंग की अच्छी प्रगति पर संतोष जताया और पोस्ट ऑफिसों में कम आधार फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर बल देते हुए खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत मत्स्य तालाब निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेकर मनरेगा के तहत गोशाला निर्माण पर ध्यान देने के को कहा। उद्यान अधिकारी को लेमन ग्रास के प्लांटेशन को मनरेगा से जोड़ने के निर्देश दिए। मनरेगा समन्वयक विक्रम सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मनरेगा के कार्यों के बारे में बताया। कार्यशाला में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, बीडीओ गरुड़ बीसी पंत, बागेश्वर के मोहन नाथ गोस्वामी, कपकोट के गंगा गिरी गोस्वामी सहित सभी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और रोजगार सहायक मौजूद थे।