फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जिला प्राधिकरण हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

जिला प्राधिकरण हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिला प्राधिकरण हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विकास प्राधिकरण के नियम क्षेत्र के लोगों को रास नहीं आ रहे हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल को ज्ञापन देकर डीडीए को शीघ्र हटाने की मांग की है। शीघ्र न हटने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

अपर जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि जिला विकास प्राधिकरण लागू होने से नगर में मास्टर प्लान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। बड़े स्तर पर भवन निर्माणकर्ताओं के चालान हो रहे हैं। दो से छह मुट्ठी तक के भूमि वालों के मानचित्र पास नहीं हो पाने के कारण वह मकान नहीं बना पा रहे हैं। भूमिहीन और नजूल भूमि पर दशकों से स्थापित परिवार डीडीए बनने से अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि यूपी की तर्ज पर राज्य में डीडीए थोपना कतई न्याय संगत नहीं हैं। कहा कि हालात यूं हीं रहे तो पलायन पर अंकुश लगने के बजाए यह बढ़ता जाएगा। उन्होंने एडीएम से डीडीए हटाने के लिए तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, ललित बिष्ट, रमेश पर्वतीय, पूर्व प्रधान कैलाश गोस्वामी, रमा देवी, खड़क राम आर्य, ललित कठायत, पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश लाल, भूपेंद्र परिहार और अंजू राज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed