{"_id":"5a01e6f24f1c1b71548bb62d","slug":"161510074098-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होंगी 12 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होंगी 12 टीमें
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अंडर-19 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता नौ नवंबर से बागेश्वर डिग्री कालेज के खेल मैदान में शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों की 12 टीमें भाग लेंगी। क्रीड़ा विभाग ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं।
मंगलवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता नौ नवंबर से 13 नवंबर तक होगी। सभी मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चंपावत, गोपेश्वर, सांई सेंटर काशीपुर, मुनस्यारी, स्पोर्ट्स हास्टल देहरादून, स्पोर्ट्स हास्टल हल्द्वानी, स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, हरिद्वार, रानीखेत और स्पोर्ट्स कालेज देहरादून की टीमें शामिल होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास नौ नवंबर को करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर टीएस राणा आदि उपस्थित थे।