फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 16 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिर भक्तों से भर गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने भगवान बागनाथ का विल्व पत्र और ऊं नम: शिवाय के उच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से रुद्री पाठ कराकर दान पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती के पावन संगम पर स्थित भगवान बागनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़भाड़ रही। उन्होंने पवित्र संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। बागनाथ का जलाभिषेक किया। सफेद वस्त्र, चावल, मिठाई और फल भेंट किए। श्रद्धालुओं ने कालभैरव नाथ और बाणेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। पुरोहितों से रुद्री पाठ कराकर पुुण्य अर्जित किया। पुजारी रावल परिवार ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। उधर नगर पंचायत कपकोट स्थित शिव मंदिर, हिचौड़ी के कालभैरव, रैथल के सिद्धेश्वर महादेव, तप्तकुंड, भद्रतुंग, मजुवा फार्म कर्मी के शिव मंदिर, मोहली के शिव मंदिर, कांडा के सानीउडियार स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर, सत्तेश्वर महादेव मंदिर में जलार्पण वालों की सुबह से ही खासी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed