{"_id":"5a4e5d734f1c1baa268b79f9","slug":"151515085171-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी तेंदुए की मौत
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के गैरखेत गांव में घायल हालत में मिले नर तेंदुए की मौत अधिक खून बहने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया।
बता दें कि बुधवार सुबह गैरखेत गांव के मल्ला पातल तोक के खेतों में एक तेंदुआ घायल हालत में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल तेंदुए को इलाज के लिए अपने साथ ला रही थी, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पाठक और डॉ. विनीता ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार आपसी संघर्ष में तेंदुए के गले में गंभीर घाव हो गया था। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए के शव को जला दिया गया।