{"_id":"683c9b90222a5695d30f7ccd","slug":"14-traders-get-notices-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116057-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगर पालिका ने 14 व्यापारियों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगर पालिका ने 14 व्यापारियों को दिए नोटिस
Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी में गंदगी डालने वालों का अब बागेश्वर पालिका करेगी चालान
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में बहकर सरयू में समाहित होने वाले भागीरथी गधेरे में डाली जा रही गंदगी को लेकर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। पालिका ने कांडा रोड के 14 व्यापारियों को नोटिस देकर गधेरे में गंदगी न करने की हिदायत दी है।
23 और 24 मई को अमर उजाला ने मीट बाजार की गंदगी को भागीरथी गधेरे में डाले जाने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान लेने के बाद नगर पालिका के निरीक्षक राजबीर और रजत ने बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मीट बाजार की गंदगी की निकासी के लिए व्यापारियों ने कोई प्रबंध नहीं किया है। बाजार का गंदा पानी सीधे भागीरथी गधेरे में जा रहा है। ईओ मुहम्मद यामीन शेख ने बताया कि भागीरथी गधेरे का पानी आगे जाकर सरयू नदी में मिलता है। उसमें गंदगी करने वाले व्यापारियों को नोटिस दे दिए गए हैं। अब गंदगी करने वालों का चालान किया जाएगा।