फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कालेज को मिलेंगे नए गेस्ट फैकल्टी

कालेज को मिलेंगे नए गेस्ट फैकल्टी

Fri, 03 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कालेज को मिलेंगे नए गेस्ट फैकल्टी
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा निदेशालय इस सत्र में नए गेस्ट फैकल्टी प्राध्यापकों की नियुक्ति करने जा रहा है। निदेशालय जल्द डीपीसी के बाद कॉलेज में लिपिकीय संवर्ग में भी खाली पदों पर नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन


कॉलेज में चल रहे आंदोलन के बीच उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण को पटरी पर लाने के लिए नए गेस्ट प्राध्यापकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। बीडी पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य एससी पंत ने उच्च शिक्षा निदेशालय से हुई वार्ता का हवाला देते हुए बताया कि निदेशालय जल्द ही रिक्त पदों पर गेस्ट प्राध्यापकों की नियुक्ति करेगा। आठ नए प्राध्यापकों के मिलने की उम्मीद है। लिपिकों के खाली तीन पद भी जल्द भरें जाएंगे। इसके लिए जल्द से जल्द डीपीसी कराई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कॉलेज में 38 प्राध्यापकों के पद सृजित हैं जिनमें से 15 पद खाली हैं। लगभग ढाई हजार छात्रों के शिक्षण का जिम्मा महज 13 नियमित प्राध्यापकों के हवाले हैं। इसके अलावा सात नितांत अस्थाई और आठ गेस्ट टीचर भी हैं। कॉलेज में प्राध्यापकों के साथ ही अन्य स्टाफ का भी टोटा है। इससे शिक्षण और शिक्षणेत्तर कार्य प्रभावित हो रहा है। प्राध्यापकों और स्टाफ की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इधर, नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र संगठन मुखर हैं। छात्रसंघ, एबीवीपी के बाद एनएसयूआई भी आंदोलनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई भी मानी, अनशन स्थगित
बागेश्वर। उच्च शिक्षा निदेशालय के भरोसे के बाद एनएसयूआई भी मान गई है। संगठन ने शिक्षकों की कमी को लेकर चलाया जा रहा अनशन फिलहाल स्थगित कर दिया है लेकिन एनएसयूआई ने जल्द शिक्षण व्यवस्था पटरी पर न आने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

वहां जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, प्रकाश बाछमी, पंकज परिहार, सौरभ कठायत, सूरज रौतेला, दर्शन पंचपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed