{"_id":"5b4a3d994f1c1b4a748b4bef","slug":"121531592089-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबलेट पाकर खिले छात्राओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबलेट पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की मेधावी छात्राओं के हाथ टैबलेट आया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मौका था बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी छात्राओं को टैबलेट वितरण का। उन्होंने पढ़ाई में तकनीक के प्रयोग के साथ और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन का इरादा भी जताया।
शनिवार को डीएम रंजना राजगुरु ने सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जिले की मेधावी छात्राओं को टैबलेट बांटे। जिले की चार मेधावी छात्राओं को योजना का लाभ दिया गया। इनमें बबीता लोबियाल, दिव्या बनकोटी, अनन्या मासीवाल, प्रियंका दानू शामिल थी। इस अवसर पर डीएम ने छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा। उम्मीद जताई कि इससे अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगी। इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मला अंसारी आदि थे।