{"_id":"5b3bc2ba4f1c1b77468b4688","slug":"121530643130-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा के ग्रामीणों ने प्राधिकरण हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा के ग्रामीणों ने प्राधिकरण हटाने की उठाई मांग
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत मंडलसेरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मंडलसेरा बाईपास को एनएच और विकास प्राधिकरण के प्रावधानों से मुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि मंडलसेरा बाईपास का निर्माण लोनिवि ने किया है। सड़क को अब एनच को सौंपने की तैयारी चल रही है। सड़क के एनएच में शामिल होने पर उपजाऊ जमीन काफी कटेगी और विकास प्राधिकरण के प्रावधान लागू होने से लोग अभी से अपने मकान तक खड़े नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने डीएम से सड़क को एनएच को कतई नहीं देने और इस सड़क के विकल्प को हरी झंडी देने की मांग की ताकि किसानों की कृषि योग्य जमीन का बचाव हो सके। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी, किशन मलड़ा, धनंजय बोरा, किशन गिरी, अरविंद बिष्ट आदि शामिल थे।