{"_id":"5a7ddef14f1c1bca798b8a9d","slug":"121518198513-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निर्माण की मांग को लेकर लोब के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निर्माण की मांग को लेकर लोब के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत लोब के भटगाड़ और खलाचौरा तोक में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल योजना नहीं होने से ग्रामीणों को डेढ़ किमी दूर से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद गांव के लिए योजना नहीं बनाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
भाटगाड़ के गणेश लाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि भाटगाड़ और खलचौरा तोक में अनुसूचित जाति के 25 परिवार रहते हैं। इन परिवारों के लिए पानी की कोई योजना नहीं बनाई गई है। सभी परिवारों को डेढ़ किमी दूर से पानी ढोना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के लिए पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग को लेकर कई बार शासन प्रशासन से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक योजना के निर्माण के लिए कोई पहल नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने मुंगरुधारा नामक स्थान से दोनों तोकों के लिए पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की। बाद में इस संबंध में सीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस नेता बालकृष्ण, हरीश चंद्र, सुंदर लाल, नारायण राम, संजय कुमार, मंजू देवी, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार आदि शामिल थे।