{"_id":"5a01e6f44f1c1bce408b53cf","slug":"121510074100-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों का भ्रमण कर चौपाल लगा समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों का भ्रमण कर चौपाल लगा समस्याएं सुनीं
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने धारी और ग्वाड़ गांव का दो दिवसीय भ्रमण कर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। धारी के ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के गांव में नहीं आने की शिकायत पर उन्होंने नाराजी जताई। प्राइमरी पाठशाला ग्वाड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने सटीक जवाब दिया।
ग्वाड़ के ग्रामीणों ने विधायक से झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और पीने के पानी की योजना का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की। विधायक ने शीघ्र सर्वे करवाने का आश्वासन दिया। प्राइमरी स्कूल ग्वाड़ के भवन की मंजूर छत का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। उन्होंने स्कूली बच्चों से पहाड़े, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल का नाम पूछा, जिनका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। वहां ग्राम प्रधान सुंदर सोनियाल, हीरा सिंह कर्म्याल, गणेश भौर्याल, मथुरा प्रसाद, जगत सिंह, हयात सिंह, दरपान सिंह राणा, कुंदन सिंह, कैलाश सिंह, दीवान सिंह, करम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।