{"_id":"5b649e844f1c1bf6548b68be","slug":"11533320836-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन की थैलियों में सामान न देने को व्यापारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन की थैलियों में सामान न देने को व्यापारियों को किया जागरूक
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत ने पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। पंचायत के अधिशासी अधिकारी कृपाली सिंह ने कपकोट और पुल बाजार की दुकानों में छापेमारी की।
ईओ ने बताया कि पुल बाजार के एक व्यापारी के यहां से दो किलो पॉलिथीन की थैलियां बरामद की गई। व्यापारी से मौके पर ही तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने व्यापारियों से पॉलिथीन की थैलियों की न तो बिक्री करने और न ही इसका प्रयोग करने की अपील की। पकड़ में आने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पॉलिथीन के खिलाफ व्यापारियों को जागरूक किया
कपकोट (बागेश्वर)। व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से ग्राहकों को पॉलिथीन की थैलियों में सामान न देने की चेतावनी दी। कहा कि सामान कागज और कपड़े के थैलों में ही दें। ग्राहकों से दुकानों से सामान ले जाने के लिए घरों से कपड़े के थैला लाने को कहें।
विज्ञापन
ऐठानी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पॉलिथीन की बिक्री और इसके प्रयोग पर पाबंदी लगा रखी है। पॉलिथीन से जहां पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। वहीं इससे गंदगी भी बढ़ रही है। वहां प्रवीन गढ़िया, दयाल राठौर, आनंद शाही, दरबान सिंह ऐठानी आदि थे।