{"_id":"5ad23e7d4f1c1b9f098b48a3","slug":"11523727997-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन बाद भी नहीं जुड़ी बिजली की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन बाद भी नहीं जुड़ी बिजली की लाइन
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नरगोली ग्राम पंचायत के देवलेत तोक में 22 दिन पहले तेज आंधी तूफान से बिजली के तार टूट गए थे। तारों को तब से जोड़ा नहीं जा सका है। बिजली की आपूर्ति न होने से दलितों के पांच परिवार अंधेरे में डूबे हैं। प्रभावितों ने बिजली की शीघ्र आपूर्ति न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
26 मार्च को चली आंधी से देवलेत गांव के देव राम के घर के समीप बिजली केे तार टूट गए थे। इससे जोगा राम, शंकर लाल, देव राम, मंगल राम और जगदीश राम के घर में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। प्रभावितों ने यूपीसीएल से तारों को जोड़कर आपूर्ति सुचारु करने की कई बार मांग की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इधर ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि पिछले दिनों विभागीयकर्मी लाइन ठीक करने के लिए मौके पर गए थे। वहां एक महिला ने यह कहकर लाइन जोड़ने से मना कर दिया था कि आपूर्ति सुचारु होने पर उसके मकान को खतरा है। कहा कि अब फिर से लाइनमैन को मौके पर भेजकर तारों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।