फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दो चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा है सीएचसी कांडा

दो चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा है सीएचसी कांडा

Sat, 14 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दो चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा है सीएचसी कांडा
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल के एक महिला और एक पुरुष चिकित्सक सहित कुल सात स्वास्थ्य कर्मियों के स्टाफ के भरोसे संचालित होने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने प्रसव कक्ष, औषधि वितरण केंद्र, औषधि भंडार कक्ष, सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक दवाइयां चिकित्सालय में हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने और एंबुलेंस व खुशियों की सवारी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी डीएम को दी। उन्होंने तकनीकी स्टाफ व पेयजल की समस्या से भी अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांडा नेहा मीणा, चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश कुमार पोखरिया, डीडीओ केएन तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed