{"_id":"598c8fb14f1c1b92018b4575","slug":"111502384049-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधक सीख रहे योग और प्राणायाम के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधक सीख रहे योग और प्राणायाम के गुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पतंजलि योग समिति, युवा भारत, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और महिला शाखा की ओर से जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित योग शिविरों में साधकों को योग और प्राणायाम के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षकों ने साधकों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने और दूसरों को भी सिखाने को कहा।
युवा भारत के जिला प्रभारी योग गुरु कमलेश मेहता ने राइंका भटखोला, प्राइमरी स्कूल छानी, सरस्वती शिशु मंदिर छानी और गाड़ीखेत में पांच दिवसीय शिविर लगाकर साधकों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया। वहां शीतल, हेम और केवलानंद भी थे। स्वराज भवन नुमाइशखेत में दीप चंद्र जोशी, अणा गरुड़ में ममता दोसाद, राम मंदिर गरुड़ मोहन कृष्ण शर्मा, मंडलसेरा में नेहा और नीलम रावत, तुनेड़ा में तुलसी बिष्ट, मजियाखेत में उर्वशी, रावतसेरा में सुनीता और गिरधारी सिंह रावत, असों कपकोट में त्रिलोक सिंह शाही और मेहनरबूंगा में अनिल ने साधकों को योग का अभ्यास कराया।