फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भाजपा ने लगाया आचार संहिता के नाम पर उत्पीड़न का आरोप

भाजपा ने लगाया आचार संहिता के नाम पर उत्पीड़न का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने लगाया आचार संहिता के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
बागेश्वर। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी प्रशासन पर आचार संहिता के नाम जबरन झंडे उतारने और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को डीएम से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने बताया कि 30 मार्च को कपकोट विधान सभा में जिला प्रशासन की आचार संहिता टीम ने कमेड़ी देवी में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में लगे झंडों को उतार दिया। कार्यकर्ताओं ने जब टीम के सदस्यों को बताया कि उनके पास सहमति पत्र है। उन्होंने झंडा लगाने के लिए सहमति पत्र दिया तो टीम ने उसे मानने से इंकार कर दिया। साथ ही सहमति पत्र भी फाड़ दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की शिकायत लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया डीएम से मिले। आरोप लगाया कि प्रशासन आचार संहिता के नाम पर कार्यकर्ताओं में भय पैदा कर रहा है। ऐसी स्थिति में कोई भी राजनैतिक दल प्रचार नहीं कर सकेगा। भाजपा ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि कांग्रेस ने भी जिला प्रशासन पर आचार संहिता की आड़ में उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपकोट विधायक के आवास का झंडा भी उतारा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने बताया कि बीसा रीमा में प्रशासन ने कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के आवास का भी झंडा उतार दिया। प्रशासन की टीम झंडा व पाइप उतारकर अपने साथ ले गए। प्रशासन की इस हरकत से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बताया कि लखमारा, चलकाना, कन्यालीकोट, वैशानी, जगथाना आदि गांवों में सैकड़ों ग्रामीणों का शांति भंग में चालान किया गया है। इससे लोगों में भय और दहशत व्याप्त है।

कोट: मामले की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई होगी। - रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed