{"_id":"5afdc7b74f1c1bdd408b609f","slug":"101526581175-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौना क्षेत्र में चार दिन से पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलौना क्षेत्र में चार दिन से पानी के लिए हाहाकार
Updated Thu, 17 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर से सटे बिलौना कस्बे में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पिछले चार दिनों से पानी नहीं आने के कारण लोग परेशान हैं। लोगों को माघा धारे से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने शीघ्र जलापूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शहर से लगभग दो किमी की दूरी पर स्थित बिलौना कस्बे में आपूर्ति करने वाला जल संस्थान का टैंक चार दिनों से सूखा है। नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। माघा धारे से पानी भरना पड़ रहा है। ऐसे में पूरा दिन पानी जुटाने में ही बीत जा रहा है। बिलौना के ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया ने बताया कि पानी नहीं आने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई लोग सरयू का दूषित पानी भी पी रहे हैं जिससे बीमारी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आबादी कई गुना बढ़ चुकी है जबकि क्षेत्र के लिए 30 साल पुरानी योजनाओं से जलापूर्ति हो रही है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा जल स्रोत में योजना से छेड़छाड़ करने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। विभागीय अधिकारियों ने जल्द योजना का सुधार कर आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।