{"_id":"288ad492d9563869f24f50b72d3211a0","slug":"badrinath-highway-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, यात्री त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, यात्री त्रस्त
अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sun, 24 Nov 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ राजमार्ग पर नंदप्रयाग के पास दिन में एक बजे पहाड़ी से बडे़-बडे़ बोल्डर आ जाने से करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों को मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी। थिरपाक से मैठाणा जा रही बारात भी करीब पांच किमी पैदल गई। दो घंटे बाद तीन बजे हाईवे वाहनों के लिए खुल पाया।
विज्ञापन
प्रथाडीप भूस्खलन क्षेत्र तीर्थयात्रा के दौरान भी कई बार बाधित रहा। यहां पर वर्ष 1999 से लगातार भूस्खलन हो रहा है। रविवार को सुबह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी कि अचानक दोपहर में पहाड़ी से छिटककर बोल्डर हाईवे पर आग गए।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जेसीबी ने बोल्डरों और मलबे को हटाकर हाईवे को वाहनों की आवाजाही लायक बनाया।