फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Assembly Speaker Kunjwal will sit consecutive in 26.

26 तक लगातार बैठेंगे विधानसभा में स्पीकर गोविंद कुंजवाल

Mon, 21 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker Kunjwal will sit consecutive in 26.
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo
कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को दल बदल के तहत कानूनी शिकंजे में कसने के लिए तैयारी तेज हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बागी विधायकों को 26 तक जवाब देने को कहा गया है। कुंजवाल का कहना है कि वे 26 तक नोटिस के जवाब का इंतजार करेंगे। इसके बाद नोटिस के तहत मिले, जवाब का परीक्षण होगा। 28 को सदन आहूत किया गया है, लिहाजा परीक्षण के लिए बेहद कम समय अध्यक्ष को मिल पाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत सहित नौ बागी विधायकों को 19 मार्च को दल बदल कानून के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस कानून के तहत जवाब देने के लिए सात दिन का समय देना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी विधायकों को 26 मार्च तक का समय 
इसी बाध्यता को देखते हुए बागी विधायकों को 26 मार्च तक का समय दिया गया है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे। कुंजवाल ने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 26 मार्च तक जवाब का इंतजार किया जाएगा। 


इस बीच कोई भी जवाब मिलेगा, उसका परीक्षण कराया जाएगा। बीच में होली और अन्य अवकाश भी हैं। इसके बावजूद विधानसभा अध्यक्ष लगातार उपस्थित रहेंगे। 

बागियों के आचरण को आधार बनाकर नोटिस तैयार 
फिलहाल जो तस्वीर उभरकर सामने आ रही है, उसमें कांग्रेस सरकार का बहुमत साबित करने का पूरा समीकरण दल बदल कानून के तहत कार्यवाही पर निर्भर करेगा।

ऐसे में इस मामले में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल यह है कि कारण बताओ नोटिस का भी बार-बार परीक्षण किया जा रहा है। 

नोटिस की भाषा में करीब तीन बदलाव किए गए हैं पर मूल तथ्य को नहीं छेड़ा गया है। बदलाव का कारण लिपिकीय गलती बताया जा रहा है। बागी विधायकों के आचरण को आधार बनाकर नोटिस तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed