{"_id":"63cd342ced609d3207285c0d0231ee0b","slug":"asaram-to-escape-the-officer-will-rajaji-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आसाराम' का खौफ, राजाजी के अधिकारी बनाएंगे दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आसाराम' का खौफ, राजाजी के अधिकारी बनाएंगे दीवार
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 22 Sep 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर कलां स्थित आसाराम के आश्रम के आसपास राजाजी पार्क की भूमि पर 250 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस कार्य के लिए हरिद्वार रेंज के अधिकारियों की ओर से राजाजी नेशनल पार्क मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
पढें, भगवान विष्णु का ठिकाना है 'आदिबदरी धाम'
पार्क की भूमि पर अतिक्रमण
आसाराम के आश्रम के आसपास राजाजी पार्क की भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायतें काफी समय से आ रही थीं। जिस पर पूर्व में पार्क प्रशासन की ओर से आश्रम के आसपास की गई 50 मीटर की तारबाड़ काट दी गई थी।
विज्ञापन
पढें, विदेशियों के दिल में 'टिक-टिक' करती है अपनी वॉच
विज्ञापन
लेकिन अब एक बार फिर पार्क प्रशासन अपनी जमीन बचाने के लिए आगे आ गया है। राजाजी पार्क के हरिद्वार रेंजर चमनलाल ने बताया कि हरिपुर कलां स्थित आसाराम के आश्रम के आसपास की भूमि की नाप जोख कराकर बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी।
पढें, रामदेव की 'बेइज्जती' पर ब्रिटिश हाईकमीशन को पत्र
250 मीटर लंबी और छह फीट ऊंची होगी दीवार
जो 250 मीटर लंबी और छह फीट ऊंची होगी। बाउंड्रीवाल का इस्टीमेट बनाकर रेंज कार्यालय की ओर से राजाजी नेशनल पार्क मुख्यालय को भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पार्क की भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आश्रम के आसपास जो पोल पार्क की सीमा के अंदर होंगे उन्हें भी बाहर कर दिया जाएगा।