{"_id":"b269c6d1543fcfa7d56198e788fd243b","slug":"asaram-bapu-grabbing-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के एक और गुनाह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के एक और गुनाह का पर्दाफाश
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Thu, 05 Sep 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम का टिहरी से विशेष जुड़ाव रहा है। यहां इनके सी ब्लॉक, चवालखेत और आमपाटा में आश्रम हैं।
विज्ञापन
सी ब्लॉक में 300 वर्गमीटर जमीन पर स्थित आश्रम को जमीन दिए जाने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बताया गया कि नियमों को ताक पर रखकर टीएचडीसी के एक अधिकारी ने विस्थापितों को दी जानी वाली 300 वर्गमीटर जमीन आसाराम के ट्रस्ट को वर्ष 1998 में दे दी थी।
पढ़ें, आसाराम के भक्तों ने मचाया 'तांडव'
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने जमीन आवंटन का उस समय विरोध भी किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुनर्वास निदेशालय के अधिकारी अब भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
आसाराम की गिरफ्तारी के बाद से उनके आश्रमों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सी ब्लॉक आश्रम में दो, चवालखेत में चार और आमपाटा के आश्रम में केवल दो ही सेवादार हैं। आश्रमों के गेटों पर भी ताले लगे हुए हैं।
रातों रात दाननामा तैयार
बताया गया कि टीएचडीसी के एक प्रभावशाली अधिकारी ने वर्ष 1998-99 में नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप 3 के पास कर्मचारियों के आवासीय कालोनी में डेढ-डेढ सौ वर्ग मीटर के दो भूखंड एक स्थानीय व्यक्ति के नाम आवंटन कर आसाराम ट्रस्ट के नाम रातों रात दाननामा तैयार करा दिया था।
आंवटन के एक माह के अंदर ही आश्रम बना दिया गया था। टीएचडीसी के इस अधिकारी को आसाराम का साधक बताया जाता है।
सी ब्लॉक में ट्रस्ट को दी गई जमीन का प्रकरण पुराना है। नियम के अनुसार आंवटन हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत करता है तो पत्रावलियों की जांच पड़ताल की जाएगी। गलत तरीके से जमीन का आवंटन किया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।- आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता पुनर्वास विभाग टिहरी
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें