{"_id":"571e0a824f1c1b443ea914dc","slug":"application-for-afmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन शुरू, मंगलवार से करें AFMC के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन शुरू, मंगलवार से करें AFMC के लिए आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Apr 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑर्म्स फोर्सेज मेडिकल कालेज पुणे(एएफएमसी) की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी) के स्कोर के आधार पर मंगलवार से पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के स्कोर के आधार पर एएफएमसी दोबारा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा लेगा, जिसके बाद चयनित होने वाले छात्रों में से इंटरव्यू के आधार पर 130 सीटें भरी जाएंगी। एएफएमसी में एंट्री के लिए अलग से पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। कुल 130 सीटों में 25 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
एएफएमसी के प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक एएफएमसी में पंजीकरण के बावजूद केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाएगा, जो एआईपीएमटी में अच्छा स्कोर करेंगे। हर साल दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थी एएफएमसी के लिए अपना भाग्य आजमाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगी एएफएमसी में एंट्री
एआईपीएमटी देने के बावजूद एएफएमसी में एंट्री इतनी आसान नहीं होगी। एएफएमसी की ओर से जिन छात्रों की मेरिट एआईपीएमटी के आधार पर जारी की जाएगी, उनके लिए जून माह में 80 अंकों का टेस्ट ऑफ इंगलिश लैंग्वेज, कांप्रिहेंसन, लॉजिक एंड रीजनिंग(टीओईएलआर) आयोजित किया जाएगा।
यह टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड होगा। इस टेस्ट के अंकों और एआईपीएमटी के अंकों को मिलाकर चार भागों में बांट दिया जाएगा। इनमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी को 200-200 अंकों में बांट देंगे। इनमें से एक कटऑफ जारी की जाएगी, जिससे चयनित होने वाले छात्रों को 50 अंकों की इंटरव्यू परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
यहां कराएं ऑनलाइन पंजीकरण : www.afmc.nic.in और www.afmcdg1d.gov.in
एएफएमसी में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को केवल एआईपीएमटी का रोल नंबर चाहिए होगा। वेबसाइट पर इसे फीड करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एआईपीएमटी से दाखिला पाने का यह बेहतर रास्ता है।
- डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज