फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Ansari to give a message of brotherhood by SMS

SMS के जरिए भाईचारे का पैगाम दे रहा अंसारी

Sat, 14 Sep 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, डॉ. योगेश योगी, हरिद्वार
अमर उजाला, डॉ. योगेश योगी, हरिद्वार Updated Sat, 14 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ansari to give a message of brotherhood by SMS

‘हिंदू धर्म से नफरत करना ये इस्लाम नहीं कहता, मस्जिद की दीवारें तोड़ो ये राम नहीं कहता’। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों के मोबाइल में यह एसएमएस आया। एसएमएस भेजने वाले का नाम है राहत अंसारी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में जिस दिन से दंगे भड़के हैं ज्वालापुर के यह जनाब मोबाइल से दोनों समुदाय के लोगों को संदेश भेजकर शांति की अपील कर रहे हैं।

पढें, अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल
विज्ञापन


इनके भेजे संदेशों की एक और बानगी देखिए ‘मजहब के नाम पर नफरत फैलाने वाले कौम और समाज के ही नहीं बल्कि देश के भी दुश्मन हैं।

रोज 150-200 लोगों को SMS
इनसे सावधान रहना हम सब का फर्ज है’। रोज 150-200 लोगों को अमन-चैन के संदेश भेजने को राहत अंसारी ने अपनी दिनचर्या में शामिल किया हुआ है।

पढें, ...मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके एसएमएस में गीता के श्लोक और वेद की ऋचाएं भी शामिल हैं। उनके भेजे एसएमएस पढ़कर कई हिंदु भाई भी प्रभावित हुए हैं। शांतिकुंज के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य के उपदेशों का भी यह प्रचार कर रहे हैं।

पढें, ...मुस्लिम ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती

इनकी भी सुनिए
हम सब पहले मनुष्य हैं। मानवता के नाते शांति का संदेश देना हमारा पहला धर्म है। हिंदू भाईयों को गीता, वेद और श्रीराम शर्मा आचार्य से जुड़े संदेश भेजने के लिए इन पवित्र ग्रंथों का अध्ययन करता हूं। मेरे घर पर गीता भी है और वेद भी। मुजफ्फरनगर के सैकड़ों लोगों को एसएमएस के माध्यम से शांति का संदेश भेज चुका हूं।
- राहत अंसारी, ज्वालापुर, हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed