{"_id":"d63bf05cddff6dd4ade7e4219d82c6b6","slug":"pradarshan-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय एकता समाज के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली की अघोषित कटौती जारी है। जर्जर और पुराने तार आए दिन टूटते रहते हैं। चेतावनी दी कि, दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को समाज के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष साबिर सैफी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली की अघोषित कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही है।
आए दिन जर्जर और पुराने तार टूटने के कारण भी आपूर्ति बाधित होती रहती है। जिसके कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता से विभागीय कर्मचारियों की कमेटी बनाने की मांग की, जो तार टूट जाने पर फौरन जोड़ दे। जिससे ज्यादा देर तक आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति की भी मांग की। बोले-शहर के कई मोहल्लों में काफी नीचे लटके तारों को ऊपर किया जाय, जिससे हादसों का डर खत्म हो सके। दीपावली पर कटौतीमुक्त आपूर्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर नरेंद्र सैनी, इरशाद सैफी, मोनिस कुुरैशी, अनवार अंसारी, अनूप कुमार, असलम अंसारी, चांद सैफी, रामरतन सैनी, शरीफ सैफी, शब्बू अंसारी, निजामुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।