{"_id":"56df2c3d4f1c1b867d8b458b","slug":"place-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगावां तहसील भवन के लिए जमीन फाइनल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगावां तहसील भवन के लिए जमीन फाइनल!
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर सीएम ने किया महिलाओं को सम्मानित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई तहसील के लिए जमीन भी लगभग फाइनल हो गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एसटीसी)के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने मंगलवार को कई स्थानों पर तहसील भवन बनाने को लोकेशन देखी। इसमें दो लोकेशन फाइनल हो गई हैं। इनमें से एक पर सहमति बन सकती है। उनके साथ तहसील के अधिकारी और पुलिस भी मौजूद रही।
15 अप्रैल को नौगावां सादात में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आना लगभग निश्चित हो चुका है, क्योंकि इस दिन मौलाना जावेद आब्दी के भाई की शादी के बाद वलीमा की दावत है। इसी दिन मुख्यमंत्री नौगावां सादात में बनने वाली नई तहसील के भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
मौलाना जावेद आब्दी ने मंगलवार को तहसील भवन के लिए अमरोहा रोड पर किसान इंटर कालेज के बादशाहपुर स्थिति टूटे पड़े हास्टल को देखा। इसी के सामने कोआपरेटिव का खाली पड़ा तालाब देखा। छात्रावास के सामने किसानों की जमीन भी देखी गई। कई किसानों से जमीन देने के लिए वार्ता भी की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, कानूनगो, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय गोयल, ईओ सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी और डा. महमूद अली आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हास्टल में बनेगी तहसील, सामने होंगे आवास
बादशाहपुर में खाली पड़े हास्टल में तहसील के प्रशासनिक भवन बनेंगे और पास में कोआपरेटिव की जमीन पर आवास बन सकेंगे, लेकिन यह प्रक्रिया सरकारी कवायद पूरी होने के बाद ही होगी।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निश्चित हो चुका है। जल्द तहसील का नोटिफिकेशन भी हो जाएगा। नौगावां सादात में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री तहसील भवन का शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को जमीन तलाश ली गई है। जल्द तहसील स्तर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। -मौलाना जावेद आब्दी चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलाजी काउसिंल